फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: टक्कर मार स्कार्पियो बाइक के ऊपर पलटी, नीचे दबे जीजा-साले की मौत

Tue, 12 Sep 2023 07:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सिकंदराराऊ की पुरानी तहसील रोड निवासी 55 वर्षीय गोपाल उपाध्याय पुत्र वैद्य स्व. रोशनलाल शर्मा अपने साले 25 वर्षीय रिंकू पुत्र राजेंद्र शर्मा निवासी गांव खेड़िया ऊल्दापुर थाना हसायन के साथ बाइक से एटा मार्ग पर जा रहे थे। गांव मुगलगढ़ी गुरुद्वारे के पास पीछे से आ रही स्कार्पियो कार ने बाइक को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त स्कार्पियो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के सिकंदराराऊ में एटा रोड पर गांव मुगलगढ़ी के पास मंगलवार की दोपहर को एटा की तरफ जा रही स्कार्पियो कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार भी टक्कर मारने के बाद बाइक के ऊपर ही पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को सीधा किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन

सिकंदराराऊ की पुरानी तहसील रोड निवासी 55 वर्षीय गोपाल उपाध्याय पुत्र वैद्य स्व. रोशनलाल शर्मा अपने साले 25 वर्षीय रिंकू पुत्र राजेंद्र शर्मा निवासी गांव खेड़िया ऊल्दापुर थाना हसायन के साथ बाइक से एटा मार्ग पर जा रहे थे। गांव मुगलगढ़ी गुरुद्वारे के पास पीछे से आ रही स्कार्पियो कार ने बाइक को टक्कर मार दी। 

हादसे में बाइक सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इधर अनियंत्रित होकर कार एक तरफ जाकर बाइक के ऊपर ही पलट गई। गांव के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया और कोतवाली ले आई। दो लोगों की मौत से मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें