फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ओवरब्रिज से नीचे गिरे बाइक सवार, एक की मौत

Thu, 23 Oct 2025 02:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
सादाबाद-जलेसर मार्ग पर मानिकपुर (जलेसर रोड) पर बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे रेलवे लाइन के ऊपर बने ओवरब्रिज से बाइक सवार जीजा-साले बाइक सहित 60 फीट नीचे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आगरा ले जाते समय शहबाज (30) की मौत हो गई, जबकि उनके जीजा इमरान उर्फ आशू (29) की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

सादाबाद के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी शहबाज एवं दिल्ली निवासी उनके जीजा इमरान उर्फ आशू जलेसर बाइक से जलेसर से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक जलेसर रोड रेलवे स्टेशन पर बने ओवरब्रिज पर पहुंची तो अचानक तेज रफ्तार से वह ब्रिज पर बने फुटपाथ से टकरा गई, जिससे दोनों बाइक सवार युवक 60 फीट ऊंचे ओवरब्रिज से नीचे गिर गए और बुरी तरह घायल होकर बेहोश हो गए।
मौके पर जुटी भीड़ ने दोनों युवकों को मृत समझ लिया था। उसी सयम डॉ.अवधेश कुमार ने सीपीआर कर उनकी सांसें चलवाईं और वह उनको अपनी गाड़ी में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां उनके परिजन भी आ गए। इसके बाद दोनों को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया है। आगरा ले जाते समय शहबाज की मौत हो गई।
विज्ञापन

जलेसर रोड पुलिस चौकी इंचार्ज धीरेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उसके थोड़ी देर बाद जब डॉक्टर अवधेश कुमार अपनी गाड़ी से दोनों युवकों को सीएचसी ले आए। इसके बाद मौके पर एंबुलेंस पहुंची, जिससे स्थानीय निवासियों में नाराजगी दिखाई दी। दूसरे युवक आसिफ का आगरा में उपचार जारी है, लेकिन उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें