घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त बाइक व कार को देखते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : Amar Ujala
आगरा रोड पर गांव मीतई से आगे एक कार की बाइक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार लोग भी घायल हो गए।
आगरा रोड पर गांव मीतई से आगे एक कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। यह कार आगरा जा रही थी और उसके सामने बाइक सवार से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक नहना पुत्र रमेश निवासी नगला भुस थाना चंदपा गंभीर रूप से घायल हो गया।
उससे अलावा कार में सवार अमरपाल पुत्र देशराज सिंह, भव्य कुमार पुत्र अमरपाल, सुषमा पत्नी अमरपाल, गिरीश कुमार निवासीगण इंद्रानगर कॉलोनी घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहां से नहना को उपचार के लिए आगरा भेज दिया गया।
बताते हैं कि नहना ने रास्ते में दम तोड़ दिया। दुर्घटना में बाइक और कार क्षतिग्रस्त हुई हैं। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया।