फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sat, 25 Jan 2025 01:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज रोड स्थित गांव नौरथा ईशेपुर के बाहर हनुमान गढ़ी मंदिर में बृहस्पतिवार की रात्रि एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात्रि करीब 11:30 बजे कासगंज रोड स्थित गांव नौरथा ईशेपुर निवासी भैरव सिंह (32) पुत्र चंद्रसेन बाइक से गांव जा रहे थे। जैसे ही वह कासगंज रोड के हनुमानगढ़ी मंदिर के पास पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। टक्कर मारने वाले वाहन को पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें