फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत

Sat, 29 Jun 2024 10:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अलीगढ़ में महुआखेड़ के गांव कोछोड़ निवासी मुनीर खान जलेसर एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम से गांव वापस लौटने वक्त सिकंदराराऊ मार्ग स्थित कैलोरा चौराहा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के सिकंदराराऊ रोड स्थित कैलोरा चौराहा के पास 29 जून की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


अलीगढ़ जिले थाना महुआखेड़ा क्षेत्र के गांव कोछोड़ निवासी मुनीर खान (55) पुत्र महबूब खान 28 जून को जलेसर एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम से गांव वापस लौटने वक्त सिकंदराराऊ मार्ग स्थित कैलोरा चौराहा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया।

हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस भी घटना स्थल पर आ गई। दुर्घटना की सूचना परिजनों को देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुनीर की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें