फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पर ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच पर ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

कुरसंडा मोड़ के निकट हुई घटना, अपनी ससुराल से वापस लौट रहा मृतक
न्यूज उेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सादाबाद। आगरा अलीगढ़ नेशनल हाइवे पर कुरसंडा मोड़ पर ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार हाथरस के युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठा मृतक का बेटा बाल-बाल बच गया। घटनास्थल पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। मृतक के शव को सीएचसी पर लाया गया। यहां पहुंचे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक, हाथरस के जलेसर रोड स्थित काशीराम कॉलोनी निवासी रामपाल पुत्र हरीशंकर उम्र करीब 35 वर्ष अपने 12 वर्षीय बेटे देवेश के साथ सादाबाद थाना क्षेत्र के गांव गीगला में स्थित अपनी ससुराल में आया हुआ था। वह देर शाम बेटे के साथ ही हाथरस के लिए वापस लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह सादाबाद में कुरसंडा मोड़ के निकट पहुंचा ही था कि उसकी बाइक एक ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे बाइक चला रहे रामपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा बेटा देवेश बाल बाल बच गया। मृतक के साले विनोद ने बताया कि रामपाल मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। वह गीगला से हाथरस के लिए जा रहे थे, इसी दौरान उनके साथ यह दुर्घटना घटित हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें