फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज रोड स्थित गांव नावली लालपुर के समीप बृहस्पतिवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम गांव इकबालपुर निवासी सतेंद्र कुमार बाइक से कासगंज से सिकंदराराऊ आ रहा था। जैसे ही वह गांव नावली लालपुर के निकट पहुंचा, तभी एक तेज गति अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को रौंद दिया। जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई।
युवक की मौत की सूचना से परिजनों में रोना बिलखना शुरू हो गया। गांव में मातम पसर गया। मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अज्ञात वाहन का चालक भाग जाने में सफल रहा। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने कहा कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। सादाबाद में टेंपो और कार की टक्कर में तीन यात्री घायल : सादाबाद-आगरा रोड पर बुधवार देर शाम गांव बरौस के निकट एक कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। जिससे टेंपो में बैठे तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। इस सड़क हादसे में टेंपो में सवार प्रियांशी निवासी हाजीपुर खेड़ा खंदौली आगरा, विकास निवासी नगला शेखा सादाबाद और विवेक निवासी हाजीपुर खेड़ा खंदौली आगरा घायल हो गए। इन तीनों को सादाबाद सीएचसी से आगरा के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें