फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकराई बाइक, दो युवक हुए घायल

Fri, 28 Feb 2025 09:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

राजाबाबू और तरूण एक बाइक पर सवार होकर अपने गांव से सादाबाद की तरफ आ रहे थे तो इसी दौरान उनकी बाइक असंतुलित होकर डिवाईडर से टकरा गई, जिससे बाइक चला रहा राजाबाबू गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद में हाथरस रोड पर तेज गति से हाथरस की ओर से आ रही एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई, इससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सादाबाद सीएचसी लाया गया, जहां से उन्हें आगरा के लिए रैफर किया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गांव कछपुरा चंदपा निवासी 22 वर्षीय राजाबाबू पुत्र जयप्रकाश और तरूण पुत्र सत्यप्रकाश निवासी आगरा एक बाइक पर सवार होकर अपने गांव से सादाबाद की तरफ आ रहे थे तो इसी दौरान उनकी बाइक असंतुलित होकर डिवाईडर से टकरा गई, जिससे बाइक चला रहा राजाबाबू उपाध्याय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सर में चोट आई। वहीं पीछे बैठे तरूण के पैर में चोट आई। सूचना पर मौके पर घायलों के परिजन भी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें