फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक, छात्र की मौत

Sat, 28 Mar 2026 02:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : Archive
विज्ञापन
सादाबाद-मथुरा मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर को गांव टीकैत के निकट एक बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। हादसे में क्षेत्र के गांव नगला केसरी निवासी आठवीं कक्षा के छात्र 16 वर्षीय शिवम शर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद की मौत हो गई।
विज्ञापन




तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के कारण यह हादसा हुआ। हादसे में शिवम का साथी 16 वर्षीय सूरज गुप्ता निवासी सलेमपुर रोड सादाबाद गंभीर रूप से घायल हो गया। बताते हैं कि यह दोनों किसी दावत में शामिल होने के लिए घर से निकले थे।



प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक की गति काफी तेज थी और बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी, जिसके बाद उक्त दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल सूरज गुप्ता का उपचार जारी है। इधर, मौके पर पुलिस पहुंच गई। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के संबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें