गांव मऊ में लूट के शक में पकड़े गए युवक।
- फोटो : अमर उजाला
सिकंदराराऊ। गांव मऊ के बंबे पर 17 जून को कासगंज से लौट रहे गांव निवासी व्यक्ति को मैक्स वाहन में सवार चार युवकों ने लूट लिया था। शनिवार को दो संदिग्ध लोग दूसरी गाड़ी में गांव वालों को नजर आ गए।
ग्रामीणेें ने दोनों को पकड़ कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया है। कोतवाली पुलिस दोनों से पूछताछ का रही है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी अनिरूद्घ कुमार कासगंज में नौकरी करता है तथा बाइक से प्रतिदिन आता जाता है। 17 जून की शाम सात बजे बाइक से गांव लौट रहा था गांव से पहले पुलिया पर एक मैक्स वाहन में सवार होकर कई युवक आए और बाइक को रुकवा लिया। तमंचों के बल पर पिटाई कर अनिरुद्ध से मैक्स सवार बदमाशों ने आठ हजार रुपये, बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया।
पीड़ित अनिरुद्ध ने घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज करा दी। पुलिस ने मैक्स सवार बदमाशों की काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार को कुछ युवक संदिग्ध अवस्था में मैक्स में दिखे। गांव वालों के साथ अनिरुद्ध ने एक को पहचान लिया। गांव वालों ने मिलकर मैक्स में बैठे दो लोगों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस दोनों संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर रही है।