कस्बा की संजय काॅलोनी में सरसों का तेल लेने आए एक ग्रामीण की बुलेट बाइक में अचानक आग लग गई, जिससे बुलेट बाइक धू-धू कर जलने लगी। स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से आग बुझाई।
गांव लहौर्रा निवासी नारायण सिंह पुत्र पंचम सिंह अपनी बुलेट बाइक से सासनी की संजय काॅलोनी स्थित एक्सपेलर पर सरसों का तेल लेने आए थे। उन्होंने एक्सपेलर के निकट ही अपनी बुलेट बाइक खड़ी कर दी। तभी अचानक बाइक में आग लग गई। मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने मिट्टी-पानी डालकर आग बुझाई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। संवाद