फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिक्रमार्थियों के लिए बिछवाए कालीन 

Thu, 14 Apr 2016 11:19 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दंडवत परिक्रमा लगाते माता के भक्त। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। दुर्गाष्टमी पर दंडवत परिक्रमा करने वाले भक्तों की सहूलियत के लिए पालिकाध्यक्ष ने पहली बार सड़कों पर कालीन बिछवाए। हालांकि यह इंतजाम मुरसान गेट की ऊबड़-खाबड़ हालत को देखते हुए किया गया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में सीवर डलवाने के लिए यह सड़क खुदवाई गई थी, लेकिन काम पूरा होने के बाद सड़क को ठीक नहीं कराया गया था। चूंकि दुर्गाष्टमी पर हजारों भक्त इसी रास्ते से दंडवत परिक्रमा करते हैं, इसलिए स्थानीय लोगों ने सड़क की खराब हालत पर गुस्सा जाहिर करते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि वासुदेव माहौर और पालिका टीम का घेराव कर लिया था, जिसके बाद पालिका प्रशासन ने न केवल सड़क की मरम्मत का काम कराया बल्कि अष्टमी के दिन परिक्रमार्थियों की सुविधा के लिए रास्ते पर कालीन बिछवाने का भी वादा किया। गुरुवार को परिक्रमा से पूर्व चेयरमैन डौली माहौर ने घंटाघर, बांस मंडी चौराहे से बौहरे वाली देवी तक कालीन बिछवाया। चेयरमैन प्रतिनिधि ने बताया कि 16 अप्रैल को पालिका बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत कराने के बाद सड़क निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। 
इस मौके पर सभासद बीना जैन, धीरज जैन, सभासद प्रशांत शर्मा, आशीष गोयल, वैभव गौतम, मनीष अग्रवाल, कमल कर्दम, असलम बेग, विनोद प्रेमी व प्रदीप शर्मा, अमित भौतिका आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें