फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: डिप्टी सीवीओ समेत तीन अफसरों का वेतन रोका

Wed, 18 Feb 2026 02:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास भवन स्थित मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी और जल निगम (नगरीय) कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर डिप्टी सीवीओ और अधिशासी अभियंता समेत तीन अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन




सीडीओ दोपहर करीब 12 बजे मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मुकेश कुमार बिना किसी प्रार्थना पत्र के अनुपस्थित मिले। तत्काल प्रभाव से उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। कार्यालय की स्थिति देख सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त की। अलमारी के ऊपर पुराने कार्टन में बेतरतीब तरीके से बिल रखे मिले, जिन पर धूल जमी थी।



साल 2026 के कैलेंडर के साथ-साथ दीवार पर 2024 का पुराना कैलेंडर भी टंगा मिला। कई कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं में परिवार का विवरण, पेंशन और बीमा के नामांकन प्रपत्र चस्पा नहीं थे। जीपीएफ पासबुक पर न तो नियुक्ति का ब्योरा दर्ज था और न ही किसी वित्तीय वर्ष में हस्ताक्षर कराए गए थे। एनपीएस पासबुक में भी कई महीनों की कटौती की प्रविष्टि गायब मिली।
विज्ञापन




दोपहर 1:30 बजे उन्होंने जल निगम (नगरीय) कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां भी हालात खराब मिले। पूर्व सूचना के बावजूद अधिशासी अभियंता सुनील कुमार सिंह, खंडीय लेखाकार सुभाष बाबू और अशोक कुमार अनुपस्थित मिले। इन सभी का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें