फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: घर से चोरी कर भाग रहे भिखारियों को पकड़ पुलिस को सौंपा, भेजा जेल

Tue, 09 Jan 2024 11:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

राजस्थान के अजमेर जिले की निवासी एक महिला व इसके अन्य साथी गांव में भीख मांग रहे थे। इस दौरान एक के घर पर कोई नहीं था। भीख मांगने आई महिला ने घर में घुसकर अलमारी में रखे हुए हजारों रुपये व अन्य सामान चुरा लिया। साथियों के साथ गांव से भागने लगी। ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ लिया
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन थाना - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा में घर से चोरी कर भाग रहे भिखारियों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुरा में 9 जनवरी की सुबह राजस्थान के अजमेर जिले की निवासी एक महिला व इसके अन्य साथी गांव में भीख मांग रहे थे। इस दौरान टीकम सिंह पुत्र गोविंद सिंह के घर पर कोई नहीं था। भीख मांगने आई महिला ने घर में घुसकर अलमारी में रखे हुए हजारों रुपये व अन्य सामान चुरा लिया। 

साथियों के साथ गांव से भागने लगी। ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाना हाथरस जंक्शन प्रभारी विजय सिंह का कहना है कि चोरी कर भाग रही दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को ग्रामीणों ने पुलिस के सुपुर्द किया था। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें