फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवंटन से पहले ही कॉलोनी पर कब्जा

Sun, 11 Dec 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
home loan4
विज्ञापन
जलेसर रोड पर बनी नई कांशीराम कॉलोनी के सभी 952 आवासों के ताले तोड़कर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है और वह पिछले कई सालों से यहां अवैध रूप से बसे हुए हैं। देर से जागी कार्यदायी संस्था आवास-विकास परिषद ने अब पुलिस से मदद मांगी है।
विज्ञापन


परिषद के अधिशासी अभियंता ने सदर कोतवाली पुलिस को अवैध कब्जा करने वालों की सूची सौंपते हुए उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने को कहा है। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के अधिशासी अभियंता सतेंद्र कुमार का कहना है कि कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के तीसरे चरण में निर्मित 952 आवासाें पर कई लोगों ने कब्जा कर लिया है।

इन आवासों का निर्माण तीन साल पहले पूरा हो चुका है। आवासों को हैंडओवर करने के लिए संबंधित विभाग के परियोजना अधिकारी, जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) को कई बार कहा जा चुका है। बावजूद इसके भवनों का आवंटन नहीं हो सका है। सभी भवनों में ताले लगाए गए थे। 
विज्ञापन


बावजूद इसके कुछ लोगों ने भवनों के ताले तोड़कर अवैध कब्जा कर लिया है। अधिशासी अभियंता सतेंद्र कुमार ने इस बारे में डीएम, एसपी, एडीएम, अधीक्षण अभियंता और सहायक अभियंता के अलावा परियोजना अधिकारी को भी जानकारी दी है।

अधिशासी अभियंता ने पुलिस को अवैध कब्जा करने वालों की सूची सौंपी है। इस मामले की जांच कर रहे एसआई अवधेश कुमार के मुताबिक सूची में 1,200 से ज्यादा लोगों पर अवैध कब्जा करने का आरोप है। 

इनमें से कई जलेसर रोड के आसपास के गांव के रहने वाले भी हैं। वहीं सूची में कई लोग ऐसे हैं, जिनकी आमदनी सालाना लाखों रुपये में है। कई घरों में फ्रिज, टीवी के अलावा शान-शौकत के तमाम साज-ओ-सामान मौजूद हैं। सभी का ब्योरा जुटाया जा रहा है। 

नई कांशीराम कॉलोनी के आवासों पर अवैध कब्जे की जानकारी अधिशासी अभियंता ने दी है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों में से कई लोग अच्छी-खासी आमदनी वाले हैं और अवैध रूप से यहां एक-दो साल से बसे हुए हैं। जांच पूरी करने के बाद आरोपियेां के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन

- सूर्यकांत द्विवेदी, शहर कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें