फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

397 लाभार्थियों कों पेंशन-अनुदान की सौगात

Sun, 11 Dec 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
शादी अनुदान योजना के स्वीकृति पत्र वितरण समारोह में लाभार्थियों के साथ अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव से पूर्व गरीब परिवारों को सरकार की तरफ से एक और सौगात मिली। मथुरा रोड स्थित सुंदरबाग में जिला प्रशासन की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में 397 गरीब लोगों को शादी अनुदान और समाजवादी पेंशन की स्वीकृति के पत्र दिए गए। योजनाओं के स्वीकृति पत्र पाकर इन लाभार्थियों के चेहरों की खुशी देखते ही बनती थी। 
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ सादाबाद के सपा विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने फीता काटकर किया। उन्होंने इस मौके पर मौजूद सभी लाभार्थियों को बधाई दी और कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं को जिले में पूरी ईमानदारी से धरातल पर उतारा जा रहा है।

मुख्यमंत्री के एजेंडा के अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश में लागू करके जनता का पैसा जनता को लौटाने का काम किया जा रहा है। डीएम अविनाशकृष्ण सिंह ने सभी लाभार्थियों को बधाई दी और कहा प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी ईमानदारी के साथ लागू करके जरूरतमंद पात्र लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।
विज्ञापन


पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान और हाथरस के सपा प्रत्याशी मूलचंद्र निम, राजेश सिंह गुड्डू ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। अतिथियों ने प्रतीकात्मक रूप में शादी अनुदान योजना की लाभार्थी गुड्डी देवी, प्रभा देवी, बनवारीलाल, बबलू सिंह, हरीशंकर, तेज पाल, मुलायम सिंह, सुरेश चंद्र, संत कुमार, बनी सिंह, रामवीर, श्यामवीर, भजनलाल, मेघ सिंह, रवेंद्रपाल सिंह को स्वीकृति पत्र और समाजवादी पेंशन योजना की लाभार्थी गुड़िया देवी, सुशीला देवी, कुसुमा देवी, शायरा बानो, मंजू देवी को परिचय पत्र दिए।

जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि तेजवीर सिंह सिसौदिया, पुष्पेंद्र यादव, अतुल अग्रवाल, अजय रावत, सीडीओ जावेद अख्तर जैदी ,एसडीएम सिकंदराराऊ केहरी सिंह, पीडीचंद्रशेखर शुक्ला, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. रामप्रवेश, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण  अधिकारी डौली सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी प्रतिभा पाल, एआर कोआपरेटिव उदयभानु सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी मौजूद थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें