फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिज्जा की दुकान पर बेची जा रही थी बीयर, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

पुलिस ने एक पिज्जा की दुकान पर बीयर बेचे जाने की सूचना पर छापा मारा। यहां ऊंचे दाम पर बीयर बेची जा रही थी। पुलिस ने दुकान स्वामी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से बीयर भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके के आगरा रोड स्थित पिज्जा की दुकान लॉकडाउन का उल्लंघन कर खुल रही थी और यहां पर बीयर भी बेची जा रही थी।
दुकान स्वामी विशाल पुत्र दीनदयाल गुप्ता निवासी कॉरपोरेशन बैंक के ऊपर आगरा रोड को 18 बीयर कैन (बुडवाइजर) के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राठी, एसआई जयप्रकाश यादव और अभिमन्यु शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें