शोरूम बंद करने की तैयारी की जा रही थी। तभी गली में कुछ अराजक तत्व शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे। इस बीच किसी ने ईंट उनके शोरूम पर मार दी, जिससे कांच क्षतिग्रस्त हो गया। बाहर आकर व्यापारी ने विरोध किया तो दबंग युवकों ने उनसे ही मारपीट कर दी।
हाथरस शहर की हनुमान गली में दबंगों ने व्यापारी व उनके परिवार के साथ मारपीट करते हुए शोरूम में भी तोड़फोड़ की। पीड़ित ने कोतवाली सदर में शिकायत की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
हनुमान गली के रहने वाले संजय जैन की इलेक्ट्रॉनिक्स का शोरूम है। 3 अप्रैल की रात वे बाजार तगादा करने गए थे। रात लगभग नौ बजे शोरूम पर पहुंचे तथा बंद करने की तैयारी कर रहे थे। तभी गली में कुछ अराजक तत्व शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे। इस बीच किसी ने ईंट उनके शोरूम पर मार दी, जिससे कांच क्षतिग्रस्त हो गया। बाहर आकर संजय ने विरोध किया तो दबंग युवकों ने उनसे ही मारपीट कर दी।
आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए पांच से छह युवक मारपीट करते हुए उनकी दुकान में घुस आए। बचाव में आए परिवार के लोगों को भी नहीं बख्शा। इसके बाद दुकान पर पथराव कर तोड़फोड़ की। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने से पहले हमलावर भाग गए। आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद फिर से दबंगों ने दुकान पर आकर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि शिकायत मिली है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।