फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: जुलाई से पीसी बागला डिग्री कॉलेज में शुरू होगा बीसीए, मिला अनापत्ति प्रमाणपत्र, 60 सीटों पर शुरू होगी

Fri, 09 Feb 2024 03:51 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पीसी बागला डिग्री कॉलेज को बीसीए के कोर्स के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र मिल गया है। अब राजा महेंद्र प्रताप राज्य विवि का पैनल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण करेगा। इसके बाद कॉलेज में बीसीए की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इस कोर्स में 60 सीटें होंगी।
विज्ञापन
पीसी बागला कॉलेज, हाथरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस शहर के पीसी बागला डिग्री कॉलेज में अब बीसीए की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इस कोर्स को शुरू करने के लिए कॉलेज को अनापत्ति प्रमाण पत्र मिल गया है। जुलाई से 60 सीटों पर बीसीए की पढ़ाई इस कॉलेज में शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन


पीसी बागला जिले का सबसे बड़ा डिग्री कॉलेज है। इसी साल इस कॉलेज में पांच नए कोर्स शुरू किए गए थे। इनमें बीबीए, एमएससी जंतु विज्ञान, एमएससी वनस्पति विज्ञान, एमएससी रसायन विज्ञान और एमएससी भौतिक विज्ञान कोर्स शामिल हैं। इन सभी संकायों में पढ़ाई चल रही है। अब जिले के युवाओं के लिए एक और खुशखबरी है। उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी की पढ़ाई के लिए शहर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। 

पीसी बागला डिग्री कॉलेज को बीसीए के कोर्स के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र मिल गया है। अब राजा महेंद्र प्रताप राज्य विवि का पैनल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण करेगा। इसके बाद कॉलेज में बीसीए की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इस कोर्स में 60 सीटें होंगी। इस संबंध में पीसी बागला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. महावीर सिंह छोंकर का कहना है कि कॉलेज में बीसीए का कोर्स शुरू करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र मिल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें