संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में शामिल होने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को बेसिक शिक्षा विभाग तैयारी कराएगा। योग्य, कर्मठ व प्रतिभा संपन्न शिक्षकों को विषय विशेषज्ञों से प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। जिसमें शामिल होने के लिए इच्छुक शिक्षक व शिक्षिका को ऑनलाइन गूगल फार्म भरना होगा। जिसकी आज अंतिम तिथि है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हाथरस के निर्देशन में जनपद में कार्यरत अध्यापकों को जनपद एवं राज्य स्तर पर पुरस्कृत किए जाने के लिए विभिन्न विषयों में रुचि रखने वाले योग्य, कर्मठ एवं प्रतिभा सम्पन्न अध्यापकों को विषय विशेषज्ञ से जनपद एवं राज्य स्तर पर होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारी कराई जाएगी। इसके लिए प्रशिक्षण कराया जाना प्रस्तावित है। जिसे लेकर उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए गूगल फार्म के माध्यम से अपना पंजीकरण संबंधित शिक्षकों को कराना होगा। बीएसए मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि जो भी शिक्षक-शिक्षिका जनपद व राज्य स्तर पर प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए तैयारी करना चाहते हैं, वे निर्धारित लिंक पर जाकर अपना गूगल फार्म कर दें, 18 नवंबर पंजीकरण की अंतिम तिथि है।