फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: बरातियों को लाठी-डंडों से पीटा, तीन घायल, नौ नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी

Thu, 29 May 2025 10:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बरात में आए युवकों की दुल्हन पक्ष के युवकों से झगड़ा हो गया। अगली सुबह गाव के कुछ लोगों ने बरात में आए युवकों को लाठी-डंडों से पीट दिया। जिससे बराती पक्ष के तीन युवक घायल हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसायन कस्बा के मोहल्ला अहीरान में कोतवाली के निकट 27 मई की रात्रि को आगरा जिले के बरहन थाना क्षेत्र के नगला नत्था से आई बरात में शामिल युवकों की दुल्हन पक्ष के युवकों से गाली-गलौज हो गई। 28 मई को सुबह गांव के कुछ लोगों ने बरात में आए लोगों को लाठी-डंडों से पीटा। बरात पक्ष के तीन युवक घायल हो गए।

विज्ञापन


कोतवाली से 500 मीटर की दूरी पर एक व्यक्ति की पुत्री की बरात आई थी। रात्रि में बरात चढ़त के दौरान हुए बराती और दुल्हन पक्ष के युवकों में कुछ कहासुनी हो गई। उस समय कुछ संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया। 28 मई की सुबह पांच बजे फिर दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। नगला नत्था निवासी सूरज यादव पुत्र शेर सिंह यादव ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि वह अपने साथी नरेंद्र और संदीप के साथ अपने चाचा के बेटे अतुल पुत्र निरंजन सिंह की बरात में शामिल होने आए थे। 

28 मई की सुबह पांच बजे जब वह विवाह समारोह में शामिल होने के बाद अपने दोस्तों के साथ जैसे ही गली से निकले तो भोला पुत्र सुघड़पाल और उसके कई साथी गली के मोड़ पर खड़े थे। इन लोगों उन्हें रोककर नाम पूछा। इसके बाद भोला और उसके साथियो ने उनके गले में हाथ डालकर गाली-गलौज की। जब उन्होंने विरोध किया तो भोला ने अपने साथी मामू, नत्थू सिंह, गौरव, मोनू, सोनू, सोनू की बहन राधा, सोनू की पत्नी, लाल बादशाह ने एकराय होकर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जब उन्होंने शोर मचाया तो उनके दोस्त आकाश और बबलेश ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। 
विज्ञापन


पुलिस को आता देख यह सभी लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने नौ नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घायल युवक सूरज, नरेंद्र व संदीप का सीएचसी पर उपचार कराया है। कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि 28 मई की सुबह हुए झगड़े में बराती पक्ष के तीन युवक घायल हुए हैं। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद नामजदों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें