हाथरस जिले में सहकारी बैंकों के जरिए ऋण लेने वाले किसानों से बकाया वसूलने को चलाए जा रहे अभियान के तहत कुर्की किए जाने की तैयारी की जा रही है। जिले के किसानों पर 41 करोड़ रुपये का बकाया बना हुआ है। विभाग की ओर से एक लाख रुपये से अधिक के बकाया वाले किसानों को नोटिस जारी कर कुर्की किए जाने को लेकर खाका खींच लिया गया है। वहीं वसूली में लापरवाही बरतने वाले 15 सचिवों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
जिले में 30 जून तक सहकारी समितियों से त्रण लेने वाले किसानों से बकाया बसूलने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिले के करीब 14 हजार किसानों पर 41 करोड़ रुपये का बकाया चल रहा है। इन किसानों में से 450 बडे़ बकायेदारों की सूची तैयार कर ली गई है। सहकारिता विभाग की ओर से सभी ब्लॉकों में वसूली के लिए टीम गठित की गई हैं।
विभाग की ओर से करीब 1.55 करोड की वसूली की गई है, इस मामले में सहकार समिति के 15 सचिवों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। एआर कॉपरेटिव राकेश शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि बकाया किसानों से वसूली के लिए टीमें लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही हैं।438 किसानों को कुर्की के संबंध में नोटिस जारी किए हैं।