फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Lok Adalat: ऋण है बकाया, तो नो टेंशन, 24 जून को लगेगी बैंक अदालत, यह मिलेगा फायदा

Thu, 22 Jun 2023 07:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

वर्तमान में बैंकिंग उद्योग एनपीए एवं लाभप्रदता जैसी अनेक चुनौतियों से जूझ रहा है। क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाली हाथरस व मथुरा की सभी 55 शाखाओं के ऋण खाताधारकों को, जिनकी कोरोना विभीषिका सहित किसी अन्य आपदा के कारण ऋण जमा नहीं हो सका, उनके लिए एकमुश्त समाधान योजना शुरू कर रही है। 
विज्ञापन
बैंक अदालत प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के आर्यावर्त बैंक में 24 जून को बैंक अदालत का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार जैन ने बताया कि प्रदेश के 26 जनपदों में  आर्यावर्त बैंक के 1367 शाखाएं ग्राहकों को ऋण वितरण, बैंकिंग सुविधा, बीमा, आधार कार्ड सहित अन्य सुविधाएं  उपलब्ध कराती हैं। 

विज्ञापन

वर्तमान में बैंकिंग उद्योग एनपीए एवं लाभप्रदता जैसी अनेक चुनौतियों से जूझ रहा है। क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाली हाथरस व मथुरा की सभी 55 शाखाओं के ऋण खाताधारकों को, जिनकी कोरोना विभीषिका सहित किसी अन्य आपदा के कारण ऋण जमा नहीं हो सका, उनके लिए एकमुश्त समाधान योजना शुरू कर रही है। 

इस योजना के तहत पुराना ऋण वाले ग्राहकों को छूट के साथ ऋण जमा करने की सुविधा दी जा रही है। ऋण लाभार्थी बैंक अदालत में भाग लेकर एक मुश्त समाधान योजना का लाभ ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें