फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: केबल बक्सा फटा, कई इलाकों में नौ घंटे बिजली ठप

Thu, 22 Jun 2023 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी में बिजली की ओवरलोडिंग लगातार परेशानी का सबब बनी हुई है। बुधवार को दिन में किला रोड इलाके में 33 केवी लाइन का केबल बक्सा फट गया। इस कारण शहर से लेकर देहात तक के कई इलाकों में नौ घंटे आपूर्ति बंद रही। रात 10 बजे आपूर्ति सुचारु हो सकी। इस दौरान गर्मी में लोग बिजली के साथ-साथ पानी के लिए बेहाल रहे। इधर, इसके अलावा शहर के अन्य इलाकों में भी फाल्ट से आपूर्ति घंटों तक परेशान करती रही।
विज्ञापन






बिजली कंट्रोल रूम से मिली सूचना के अनुसार पारेषण से वितरण के लिए एक्सईएन तृतीय क्षेत्र के लिए आ रही 33 केवी लाइन का केबल बक्सा किला रोड पर जलकर बर्स्ट हो गया। इससे तृतीय क्षेत्र में फिरदौस नगर, आईटीआई रोड, नगला पटवारी व उसके आसपास के इलाके के अलावा क्वार्सी से आगे हरदुआगंज तक आपूर्ति बंद हो गई।




साथ में एक्सईएन द्वितीय क्षेत्र के रामघाट रोड, कयामपुर आदि इलाके भी प्रभावित हो गए। हालांकि एक्सईएन द्वितीय क्षेत्र के इलाके जरूर एक घंटे बाद शुरू कर दिए गए। मगर एक्सईएन तृतीय क्षेत्र में रात दस बजे तक मरम्मत के बाद कुछ देर के आपूर्ति शुरू हुई। कुछ देर रुकने के बाद आपूर्ति फिर बंद हो गई। कुल मिलाकर एक्सईएन तृतीय क्षेत्र का इलाका दिन भर और फिर देर रात तक बिना बिजली के बिलबिलाता रहा। लोग गरमी में बिजली व पानी तक के लिए बेहाल रहे।
विज्ञापन






इधर, शहर के 11 केवी केबल जलने से स्वर्ण जयंती नगर का शिवलोक फीडर कुछ घंटे तक, शटडाउन के लिए किला रोड फीडर सुबह, महावीरगंज में 400 केवी ट्रांसफॉर्मर में फाल्ट के कारण घंटों, गंगा नगर गूलर रोड में दोपहर तक आपूर्ति बंद रही। कबीर नगर, रावण टीला से धनीपुर, गांधी पार्क का लक्ष्मीपुर, रामघाट रोड का शंकर विहार में देर रात तक आपूर्ति बंद थी। सभी जगह फाल्ट होने पर उन्हें दुरुस्त करने का काम जारी था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें