फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Mahotsav: मेरे रश्क-ए-कमर तूने पहली नजर... पर झूमे दर्शक, निजामी बंधुओं ने बांधा समां

Tue, 28 Mar 2023 07:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस महोत्सव में निजामी बंधुओं ने दिल दिया है जा भी देंगे ए वतन तेरे लिए... गीत के माध्यम से देशभक्ति के रंग भी भरे। छाप तिलक सब छीनी रे..., दमादम मस्त कलंदर अली दा पहला नंबर... सहित कई कव्वालियों और गीतों दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
हाथरस महोत्सव में कव्वाली पेश करते निजामी बंधु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के बागला कॉलेज के मैदान में चल रहे हाथरस महोत्सव में सूफी गायक चांद निजामी बंधुओं ने समां बांध दिया। ‘भर दो झोली मेरी या मोहम्मद लौट कर मैं न जाऊंगा खाली’ और ‘मेरे रश्क-ए-कमर तूने पहली नजर...’ पर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अर्चना वर्मा व अन्य अधिकारियों ने उनका सम्मान किया। 

विज्ञापन


निजामी बंधुओं ने दिल दिया है जा भी देंगे ए वतन तेरे लिए... गीत के माध्यम से देशभक्ति के रंग भी भरे। छाप तिलक सब छीनी रे..., दमादम मस्त कलंदर अली दा पहला नंबर... सहित कई कव्वालियों और गीतों दर्शकों का मन मोह लिया।

दिल्ली से आए निजामी बंधुओं को सुनने के लिए दर्शक बेताब नजर आए। निजामी बंधुओं ने शायराना और सूफी अंदाज की एक से बढ़कर एक कव्वालियों की प्रस्तुति दी। दर्शकों की फरमाइश पर भी कव्वालियां पेश कीं गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें