फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शब्बीर कुमार नाइट में झूमे दर्शक

विज्ञापन
मेला श्री दाऊजी महाराज में शनिवार की रात्रि को मेला पंडाल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प - फोटो : samvad
विज्ञापन
शनिवार रात मेला पंडाल में शब्बीर नाइट का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मेला मंच पर प्रसिद्ध गायक शब्बीर कुमार ने अपने हिट गीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। उनकी मधुर आवाज और पुराने गीतों की धुन ने माहौल संगीतमय कर दिया। गीतों के बीच दर्शकों से संवाद करते हुए उन्होंने मेले की ऐतिहासिक परंपरा की सराहना भी की। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता दिवाकर, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी सहित जिले के तमाम प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने बताया कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शृंखला में शब्बीर नाइट को विशेष स्थान दिया गया था। आने वाले दिनों में भी विभिन्न कलाकारों की प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालु और दर्शक कला व संस्कृति का आनंद ले सकें। मेला प्रांगण में शब्बीर नाइट के अवसर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पुलिस बल और प्रशासनिक टीम लगातार मौजूद रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें