फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर महिला से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट कर महिला से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

महिला ने पुलिस से शिकायत कर देवर पर लगाया आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने देवर पर मारपीट और दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस से इसकी शिकायत की है, जिसमें पति और अन्य ससुराल वालों पर भी मारपीट करने का आरोप है।
तहरीर में कहा गया है कि उसकी शादी वर्ष 2016 में हुई थी। शादी के बाद से ही पति उसका ख्याल नहीं रखता था। इसे लेकर मुकदमा भी चला, जिसमें लोगों ने फैसला करा दिया, लेकिन ससुराल आते ही फिर वही पुराना हाल था। आरोप है कि 19 सितंबर की रात को पति व देवर शराब के नशे में आए और मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पति के इशारे पर देवर ने उसकी साड़ी उतार दी और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। 100 डायल पर सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। अब इस मामले को ससुराल के लोग दबाने की बात कह रहे हैं, जबकि देवर की इच्छा पूरी नहीं करती हूं तो वह जान से मारने की धमकी देता है। एसएचओ संजीव कुमार शर्मा का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें