फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत का कारण हेंगिंग आने के कारण अन्य पहलुओं पर पुलिस कर रही पड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतका छोड़ गई दो बिलखते बच्चे
विज्ञापन

अधिवक्ताओं की भीड़ जमी रही थाने पर, मृतका के परिजन करते रहे विलाप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। डीजीसी (फौजदारी) अनुराग शर्मा की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत के बाद पूरे दिन तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। अधिवक्ता और सभी लोग पूरे मामले को जानने के लिए खासे उत्सुक रहे। मृतका के परिजनों को इस मामले की जानकारी हुई तो यहां आ गए। पोस्टमार्टम गृह पर पूरे दिन विलाप होता रहा। मामले को लेकर पुलिस भी पैनी निगाह रखे रही। मृतका ने अपने पीछे दो बच्चों को बिलखते छोड़ा है।
हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव लहरा निवासी डीजीसी (फौजदारी) अनुराग शर्मा की पत्नी सुधा को गुरुवार की रात्रि 10 बजे के लगभग जिला अस्पताल लाया गया तो वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उस समय वहां पुलिस भी पहुंच गई और मामले को लेकर सक्रिय हो गई। तदुपरांत मृतका के परिजन भी आ गए और हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। डीजीसी को हिरासत में भी ले लिया। हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद जब आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया तो काफी अधिवक्ताओं की भीड़ वहां लग गई। न्यायालय ने वहां से जेल भेजने के आदेश दे दिए। उसके बाद सभी की टकटकी इस पर लग गई कि आखिर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण क्या है। मामला चूंकि डीजीसी से संबंधित था, इसलिए पुलिस की निगाह भी इसी पर थी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कारण हैंगिंग आने के कारण पुलिस अब अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। इस मामले को लेकर पूरे दिन अधिवक्ता थाना हाथरस गेट पर मौजूद रहे और फिर कोर्ट में भी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें