बरात चढ़त के दौरान गांव के लोगों ने बरातियों के साथ गाली-गलौज कर दी। जब उन्हें बरातियों ने समझाया, तो वे नहीं माने और मारपीट कर दी। जिससे बराती घायल हो गए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपियों को भी तलाशन शुरू कर दिया है।
हाथरस कोतवाली सदर में बरातियों के साथ गाली-गलौज व विरोध करने पर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना पांच दिन पहले की बताई जाती है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव नगला बेरिया निवासी सौदान सिंह पुत्र हुब्बलाल ने कोतवाली सदर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि 14 फरवरी की रात को उसकी बेटी बरात चढ़ रही थी। गांव के मोनू , शिवम, विशाल व एक अन्य साथी गांव नगला बेरिया बारात से गाली-गलौज करने लगे।
आरोप है कि जब उनसे ऐसा करने को मना किया तो उन लोगों ने बरातियों से मारपीट कर दी। जिसमें रोहित व प्रदीप निवासीगण संटू अलीगढ घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।