शहर में प्रतिवर्ष कांस्यकार समाज द्वारा निकाले जाने वाली दो दिवसीय गणगौर शोभायात्रा महोत्सव की शनिवार से शुरुआत हो गई। पहले दिन गणगौर महाराज की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर इसका स्वागत किया गया और रथ में विराजमान गणगौर भगवान की आरती उतारी गई। शोभायात्रा में देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही।
शोभायात्रा का समाज के बुजुर्ग शिवकुमार, श्यामलाल वर्मा, गोपालदास, मुन्नीलाल व परमानंद ने फीता काटकर शुभारंभ किया। शोभायात्रा में माता महाकाली, नौ काली व दिल्ली, मेरठ व बिजनौर की झांकियां आकषर्ण का केंद्र रहीं। ठाकुरजी का डोला मुख्य आकर्षण रहा।
शोभायात्रा शहर के कमला बाजार बड़ी कोठी स्थित मंदिर ठा. बिहारी जी महाराज से प्रारंभ हुई। कई बाजारों में लोगों ने पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया। शोभायात्रा देखने को लिए शहर में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। शोभायात्रा में झांकियों के अलावा बैंड और ढोल-नगाड़े भी शामिल रहे।
शहर के कमला बाजार, सर्कुलर रोड, भूरापीर चौराहा, चक्की बाजार, नयागंज, मोती बाजार आदि बाजारों में देररात तक शोभायात्रा देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा रही।
मेले में निरीक्षक के रूप में रामबाबूलाल वर्मा, प्रेमचंद्र वर्मा, प्रबंधक नरेश वर्मा, ओमप्रकाश बागड़ी रहे। अध्यक्षता संजीव पंचपड़िया ने की। शोभायात्रा में महामंत्री प्रवीन पंचपड़िया, देव पंचपड़िया, मंत्री दाऊ वर्मा, अनिल वर्मा, महेश वर्मा, मनोज वर्मा, प्रवीन वर्मा, प्रदीप वर्मा, दिलीप वर्मा, संदीप वर्मा भगत आदि अनेक लोग शामिल थे।