प्रवेश के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पूर्व में पंजीकृत व नवीन पंजीकृत गैर चयनित अभ्यार्थियों का रिक्त सीटों के सापेक्ष आवेदन पत्र रेंक वाइज (मेरिट) मांगे हैं, जिसके आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर को शाम पांच बजे तक है।
हाथरस में सिकन्द्राराऊ की राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से आईटीआई में रिक्त सीटों पर आवेदन मांगे हैं। 20 सितंबर तक आवेदन जमा होंगे और 23 सितंबर तक प्रवेश लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
आईटीआई के प्रधानाचार्य किशन स्वरूप ने बताया कि आईटीआई में संचालित एनसीवीटी एवं एससीवीटी पाठ्यक्रम के अन्तर्गत प्रवेश के लिए रिक्त सीटों पर सत्र 2023-24 के अन्तर्गत चतुर्थ चरण के आवंटन की कार्यवाही पूर्ण की जानी है। प्रवेश के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पूर्व में पंजीकृत व नवीन पंजीकृत गैर चयनित अभ्यार्थियों का रिक्त सीटों के सापेक्ष आवेदन पत्र रेंक वाइज (मेरिट) मांगे हैं, जिसके आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर को शाम पांच बजे तक है।
सूची के अनुसार प्रवेश प्राप्त करने की तिथि 23 सितंबर शाम पांच बजे तक निर्धारित है। अभ्यार्थी अपनी रैंक परिषद के पोर्टल www.scvtup.in से प्राप्त कर सकते हैं। अन्तिम तिथि 20 सितंबर को शाम पांच बजे के बाद कोई भी आवेदन पत्र संस्थान में जमा नहीं किया जायेगा और न ही प्रवेश पर विचार किया जाएगा।