फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बीएड प्रथम सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, 10 फरवरी तक भरे जाएंगे फॉर्म

Mon, 30 Jan 2023 05:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय सत्र 2022-23 के बीएड प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरे जाने की प्रक्रिया 27 जनवरी से शुरू हो गई है। 10 फरवरी 2023 तक महाविद्यालय लॉग-ईन के माध्यम से ऑनलाइन भरे जाएंगे।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएड सत्र 2022-23 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ ने अधिसूचना जारी कर 10 फरवरी तक कॉलेज के लॉग-ईन से आवेदन ऑनलाइन भरे जाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय सत्र 2022-23 के बीएड प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरे जाने की प्रक्रिया 27 जनवरी से शुरू हो गई है। 10 फरवरी 2023 तक महाविद्यालय लॉग-ईन के माध्यम से ऑनलाइन भरे जाएंगे। इस अवधि में भरे गए परीक्षा फार्मों की संपूर्ण परीक्षा शुल्क एमआईएस जनरेट करके महाविद्यालय लॉग-ईन पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से 13 फरवरी की शाम पांच बजे तक जमा कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

बागला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. महावीर सिंह छौंकर ने बताया कि बीएड प्रथम सेमेस्टर की लिखित परीक्षा 23 फरवरी 2023 से होने के संकेत विश्वविद्यालय से मिल रहे हैं। इससे पूर्व परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरे जाने की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश विश्वविद्यालय से प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें