फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: सत्संग हादसे में एक और दरोगा की हुई गवाही, भगदड़ मचने से गई थी 121 लोगों की जान, 18 को अगली सुनवाई

Fri, 12 Sep 2025 11:21 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के दो जुलाई 2024 को सिकंदराराऊ के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में आयोजित सत्संग में भगदड़ मच गई थी। हादसे में 121 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 250 लोग घायल हुए थे। इस मामले में  एक और दरोगा मनवीर सिंह की कोर्ट में गवाही हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुचर्चित सत्संग हादसे में अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या एक महेंद्र श्रीवास्तव के न्यायालय में बृहस्पतिवार को अभियोजन पक्ष की ओर से एक और दरोगा मनवीर सिंह की गवाही हुई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने दरोगा से जिरह की। उनकी जिरह पूरी हो गई है। न्यायालय में अब इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 18 सितंबर की तिथि नियत की है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के दो जुलाई 2024 को सिकंदराराऊ के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में आयोजित सत्संग में भगदड़ मच गई थी। हादसे में 121 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 250 लोग घायल हुए थे। न्यायालय में पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों के विरुद्ध 3200 पेज का आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 676 गवाह बनाए हैं।

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर, मेघ सिंह, मुकेश कुमार, मंजू देवी, मंजू यादव, राम लड़ेते, उपेंद्र सिंह, संजू कुमार, रामप्रकाश शाक्य, दुर्वेश कुमार और दलवीर सिंह को आरोपपत्र में आरोपी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें