फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: टप्पल के गांवों में नाव सेवा बंद, ग्रामीण पानी से होकर निकल रहे

विज्ञापन
पानी में ट्यूब पर सामान लेकर जाता युवक। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
टप्पल क्षेत्र में यमुना नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है, जिससे बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को राहत मिली है। नावों का संचालन बंद कर दिया गया है। कई गांवों तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को कमर और घुटनों तक के पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बाढ़ प्रभावित गांव महाराजगढ़, शेरपुर, घरबरा, नगला रामस्वरूप, नगला अमर सिंह, पखौंदना, धारा की गढ़ी, रामगढ़ी आदि में फंसे लोगों को निकालने और उन तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए नावों का इस्तेमाल किया जा रहा था। जलस्तर में गिरावट के बाद अब नावों का संचालन रुक गया है, जिससे लोग पानी से होकर आवागमन कर रहे हैं। खासकर गांव महाराजगढ़ के लोग संपर्क मार्ग बह जाने के कारण घुटनों और कमर तक के पानी के बीच से होकर निकल रहे हैं। महाराजगढ़ के ग्रामीणों को अपने सामान के साथ रास्ते से निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जनजीवन सामान्य होने में अभी समय लगेगा। ग्रामीणों का कहना था कि महाराजगढ़ गांव के लोगों को हरसाल यमुना का जलस्तर बढ़ने पर डर लगा रहता है लेकिन मंत्री ने दूसरी जगह बसाने का जो आश्वासन दिया है, उससे गांव के लोगों की बड़ी समस्या दूर हो सकेगी।
शेरपुर गांव को भी दूसरे स्थान पर बसाने की मांग

गांव शेरपुर निवासी जीतपाल सिंह ने दौरे पर आए मंत्री लक्ष्मी नारायण सिंह से अपने गांव शेरपुर को भी सुरक्षित जगह बसाने के लिए कहा, जिसपर प्रभारी मंत्री ने शीघ्र ही समस्या के निस्तारण हेतु कहा। ग्रामीणों ने बताया यहां पर एक समस्या यह आ रही है कि अनेक मकान बहुत अच्छी लागत से बने हुए हैं किंतु प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मात्र दो से ढाई लाख रुपये ही सरकार हमें दे पाएगी, इस समस्या का भी हमें निदान चाहिए। वहीं बिजली कर्मचारियों ने बताया कि देर रात तक गांव महाराजगढ़ में बिजली आपूर्ति को सुचारू कराया जाएगा
विज्ञापन





ब्लॉक टप्पल पर अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए कड़े निर्देश

जट्टारी। जनपद के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने विकास खण्ड टप्पल के सभाकक्ष में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पशुपालन, सिंचाई, लोक निर्माण, खाद्य आपूर्ति, पंचायत, विकास तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह आपदा की घड़ी है, अतः सभी विभागीय अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से करें। एसडीएम शिशिर सिंह को निर्देशित किया कि प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरण में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए और फसल व संपत्ति नुकसान का सर्वे पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए। लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है कि महाराजगढ़ में पुल निर्माण का प्रस्ताव तैयार करते हुए टूट-फूट एवं कटान वाली सड़कों की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर आरंभ किया जाए।


प्रभारी मंत्री ने ग्रामीणों को राहत सामग्री वितरित की
टप्पल स्थित अनाज मंडी राहत शिविर में मौजूद 60 लोगों को राहत सामग्री की किट वितरित की। बाढ़ के कारण फसलों व घरों में हुए नुकसान व पशु हानि आदि की भरपाई के लिए शीघ्र सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान सीडीओ प्रखर कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रमोद कुमार, उपजिलाधिकारी खैर शिशिर कुमार, सीएमओ नीरज त्यागी, क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार, टप्पल स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी बृजेश कुमार, तहसीलदार अवनीश कुमार, नायब तहसीलदार प्रियंका शर्मा, थाना प्रभारी अरुण कुमार, ब्लॉक प्रमुखपति ऋषिपाल सिंह, जट्टारी चेयरमैन प्रदीप बंसल, योगेश प्रधान हामिदपुर, रजनी दिलेर आदि अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें