शुक्रवार को चेयरमैन डाॅ. डीएस भारती और अधिशासी अधिकारी रेनू यादव की मौजूदगी में सब्जी पैंठ के ठेके लिए बोली लगी। 14 लाख 30 हजार रुपये की सर्वाधिक बोली वसीम खान ने लगाई। इस दौरान लिपिक धर्मेंद्र सिंह राना, सुल्तान सिंह, सतीश बाबू, वार्ड सदस्य ऋषि शर्मा, विनोद गुप्ता, राहुल योगी, राजू चौधरी, चयनसुख, पंकज माहेश्वरी, माजिद पठान, योगेश शर्मा, अर्पित चौहान मौजूद रहे।
टीबी के मरीजों को दी खाद्य सामग्री
चंडौस। शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के के हाथों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी के रोगियों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। पांच-पांच किलोग्राम खाद्य सामग्री में मूंगफली, भुने चना, गुड़, बिस्कुट, सोयाबीन दिया गया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. कुलदीप राजपुरी, श्यामवीर सिंह, देवराज सिंह, सुशील कुमार, हिरदेश चौहान, जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।