फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा: सॉल्वर गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार, चार आरोपियों को भेजा जा चुका है जेल

Sat, 16 Mar 2024 09:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

 यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में सॉल्वर बैठाने वाले, पेपर को लीक कराकर परीक्षार्थी को पढवाने वाले व पेपर न मिलने पर फर्जी आन्सर शीट दिखाकर अभ्यर्थियों से ठगी करने के अभियोग में मुखबिर की सूचना पर वांछित आरोपी को मुरसान चौराह के पास चाय की दुकान से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एक और आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद कोतवाली पुलिस ने प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में पकड़े गए सॉल्वर गिरोह के एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरोह के चार आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन


सीओ गोपाल सिंह ने बताया कि सादाबाद पुलिस ने  यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में सॉल्वर बैठाने वाले, पेपर को लीक कराकर परीक्षार्थी को पढवाने वाले व पेपर न मिलने पर फर्जी आन्सर शीट दिखाकर अभ्यर्थियों से ठगी करने के अभियोग में मुखबिर की सूचना पर वांछित आरोपी संतोष पुत्र चंद्रपाल निवासी नगला मियां को मुरसान चौराह के पास चाय की दुकान से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में थाना पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

उल्लेखनीय है कि थाना सादाबाद व एसओजी पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्ती परीक्षा के दौरान पेपर लीक करने व वास्तविक अभ्यर्थी के स्थान पर सॉल्वर द्वारा परीक्षा दिलाने, फर्जी आन्सर शीट दिखाकर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले गिरोह के चार अभियुक्तों  को  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें