भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय की संस्तुति पर जिला चुनाव अधिकारी सतीश शर्मा ने हाथरस जिले के निर्वाचित मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधियों की घोषणा कर दी है। हाथरस नगर, सहपऊ और बिसावर मंडल के अध्यक्ष की घोषणा न होने को लेकर पार्टी में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं।
विधानसभा क्षेत्र हाथरस
हाथरस जंक्शन मंडल का अध्यक्ष योगेश कुमार, मीतई मंडल का अध्यक्ष श्रीमती स्मृति पाठक व जिला प्रतिनिधि नीरेश कुमार सिंह, रूहेरी मंडल का अध्यक्ष प्रदीप शर्मा व जिला प्रतिनिधि जयराम दिवाकर, सासनी मंडल का अध्यक्ष आकाश सिंह व जिला प्रतिनिधि राजकुमार शर्मा
विधानसभा क्षेत्र सादाबाद
सादाबाद मंडल का अध्यक्ष अंकुश गौड़ व जिला प्रतिनिधि ओमवीर सिंह, कुरसंडा मंडल का अध्यक्ष सूरज शाह व जिला प्रतिनिधि चंद्रभान सिंह, मुरसान मंडल का अध्यक्ष अरुण चौधरी व जिला प्रतिनिधि रामगोपाल बघेल को बनाया गया है।
सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र
अगसौली का मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राजपूत व जिला प्रतिनिधि योगेश परमार, सिकंदराराऊ का मंडल अध्यक्ष मुकुल गुप्ता व जिला प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह
इन्हें भी बनाया गया मंडल अध्यक्ष
ऐंहन मंडल के अध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह, पुरदिलनगर के मंडल अध्यक्ष सचिन दीक्षित व जिला प्रतिनिधि राजवीर कुशवाहा तथा हसायन मंडल के अध्यक्ष सुनील कुमार व जिला प्रतिनिधि स्वीटी धनगर