फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: धर्मस्थल के सामने मिले पशुओं के अवशेष, पुलिस ने कराए दफन

Wed, 06 Nov 2024 02:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
पशु मांस के अवशेष मिलने के बाद मौके पर पहुंचे गो सेवक। स्रोत : स्वयं - फोटो : Samvad
विज्ञापन
गो सेवकों से मिली अवैध कटान की सूचना पर मंगलवार को आगरा रोड स्थित एक धर्मस्थल के सामने एक बाड़े में पुलिस पहुंच गई। पुलिस को यहां मौके पर पशु मांस के अवशेष मिले। पुलिस ने इन अवशेषों को खाली जगह पर जेसीबी से गढ्डा खोदवाकर दफन करा दिया। मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन




गो सेवक सचिन दीक्षित और अन्य गो सेवकों ने पुलिस को सूचना दी थी कि सादाबाद में आगरा रोड पर एक धर्मस्थल के सामने स्थित किसी बाड़े में अवैध कटान किया जा रहा है। मौके पर कुछ पशुओं के अवशेष पड़े हैं और कुछ कट्टों में भरे हुए रखे हैं। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र राघव मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। यहां उन्होंने देखा कि कुछ पशुओं के अवशेष मौके पर पड़े हैं, लेकिन देखने से यह पुराने प्रतीत हो रहे थे।



फिलहाल इन अवशेषों को पुलिस ने जेसीबी से गढ्डा खोदवाकर दफन करा दिया। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि मौके पर भैंस के अवशेष मिले थे। इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इधर, सचिन ने बताया कि आए-दिन अवैध रूप से पशुओं का कटान किया जा रहा है। इसे रोकने के लिए प्रशासन को प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे अवैध पशु कटान पर रोक लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें