फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अक्तूबर से 14 सेंटरों की मदद से होगी जिलेभर में धान खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
14 क्रय केंद्रों की मदद से खरीदा जाएगा जिले में धान
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन विभाग जुटा धान खरीद की तैयारी में
13 सौ मी.टन धान की खरीद का शासन से मिला लक्ष्य
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। एक अक्तूबर से एक दर्जन से अधिक सेंटरों की मदद से जिलेभर में धान की खरीद होगी। शासन से धान खरीद का 13 सौ एमटी का लक्ष्य मिला है। जिला खाद्य एवं विपणन विभाग के अधिकारी धान खरीद की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि हाथरस सहित प्रदेश में एक अक्तूबर से 31 जनवरी तक धान की खरीद होगी। गेहूं खरीद के बाद सरकार धान खरीद के लक्ष्य को हासिल करने की कवायद में जुटी हुई है। जिले को शासन से 13 सौ एमटी धान खरीद का लक्ष्य मिला है। जिला खाद्य एवं विपणन विभाग द्वारा 14 सेंटर बनाए गए हैं, जिसमें खाद्य विभाग के तीन, एसएफसी के दो, एफसीआई के दो, पीसीएफ के सात केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

धान खरीद का मूल्य 1,815 रुपये रखा गया है। ए ग्रेड के धान का मूल्य 1,835 रुपये तय किया गया है। किसानों ऑनलाइन पंजीकरण के बाद धान को क्रय केंद्रों पर बेच सकेंगे। उनको एनईएफटी के माध्यम से 72 घंटे के अंदर भुगतान किया जाएगा। अब तक करीब 50 किसानों ने धान बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन भी करा लिया है। जिला कृषि विभाग की ओर से जिले के एक लाख 20 हजार किसानों को संदेश के जरिए अवगत भी कर दिया गया है।
यदि किसी किसान को कोई परेशानी है तो वह डिप्टी आरएमओ अशोक कुमार के मोबाइल नंबर पर कॉल कर जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस मामले में जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि 14 सेंटरों की मदद 13 सौ एमटी धान खरीदने के प्रयास किए जाएंगे।
पहली बार बटाईदार बचेंगे धान
पहली बार सरकार ने बटाई पर खेती करने वाले किसानों से धान खरीद का फैसला लिया है। बटाईदारों को अपने भूमि मालिक से सहमति पत्र लेखपाल से सत्यापित करा कर देना होगा। तब ही क्रय केंद्र पर बटाईदार का धान खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

आढ़त पर रेट बढ़ा तो आएगी दिक्कत
यदि मंडी समिति में धान का रेट क्रय केंद्र से अधिक रहा तो क्रय केंद्र प्रभारियों के धान खरीद का लक्ष्य पाना मुश्किल होगा। इसके लिए अभी अधिकारी माथापच्ची कर रहे हैं, क्योंकि पिछले साल भी करीब 12 सौ एमटी धान खरीदा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें