परीक्षा निरस्त होने से गुस्साए बीटीसी प्रशिक्षु डायट पर प्रदर्शन करते हुए।
- फोटो : Amar Ujala
बीटीसी 2015 चतुर्थ सेमेस्टर के सभी पेपर लीक होने के चलते परीक्षा निरस्त हो गई। जिसे लेकर प्रशिक्षुओं का पारा चढ़ गया और परीक्षा नियामक इलाहाबाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टेट परीक्षा की तिथि को आगे बढ़वाने की मांग की गई।
आठ से 10 अक्तूबर के बीच होने वाली बीटीसी 2015 के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होने वाले प्रशिक्षु अपने अपने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा मंगलवार की सुबह परीक्षा देने पहुंचे। लेकिन यहां पर परीक्षा निरस्त होने की जानकारी हुई तो उनका पारा चढ़ गया और तमाम बीटीसी प्रशिक्षु जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पहुंच गए।
यहां पर काफी देर तक उन्होंने परीक्षा नियामक इलाहाबाद के खिलाफ नारेबाजी की। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी से मांग की कि अगले माह होने वाली टेट परीक्षा को आगे बढ़ाया जाए।