फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: स्मार्ट मीटर के विरोध में फूटा गुस्सा, ऊपरकोट बिजली घर पर जड़ा ताला, नारेबाजी कर किया हंगामा

Tue, 21 Apr 2026 02:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

महिलाओं का आरोप है कि उनके घरों में बिना सहमति के स्मार्ट मीटर लगाए गए और बाद में कनेक्शन को प्रीपेड कर दिया गया। भुगतान करने के बावजूद कई बार बिजली काट दी जाती है, जिससे भीषण गर्मी में उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ऊपरकोट बिजलीघर पर विरोध प्रदर्शन करतीं महिलाएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था के खिलाफ शहर में विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। 20 अप्रैल को कोतवाली क्षेत्र के ऊपरकोट स्थित बिजली घर पर महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाओं ने बिजलीघर के गेट पर ताला जड़ दिया और अधिकारियों के कक्ष भी बंद करा दिए।

विज्ञापन


आक्रोशित महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए विभाग के खिलाफ जमकर विरोध जताया। इस दौरान कर्मचारियों को कमरों में बंद कर दिया गया, जिससे करीब दो घंटे तक बिजलीघर का कामकाज पूरी तरह ठप रहा। महिलाओं का आरोप है कि उनके घरों में बिना सहमति के स्मार्ट मीटर लगाए गए और बाद में कनेक्शन को प्रीपेड कर दिया गया।

उनका कहना है कि भुगतान करने के बावजूद कई बार बिजली काट दी जाती है, जिससे भीषण गर्मी में उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से उनके बिजली बिल कई गुना बढ़कर आ रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक बिलों में सुधार और समस्याओं का समाधान नहीं होगा, उनका विरोध जारी रहेगा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। बिजली विभाग के अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

ऊपरकोट बिजली घर पर स्मार्ट मीटर बदलने की मांग को लेकर कुछ महिलाएं आई थीं। यह निर्णय शासन स्तर पर लिया जाता है। उपभोक्ताओं की समस्याओं और शिकायतों का नियमित निस्तारण किया जा रहा है। - उमेश जैन, अधीक्षण अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें