कोंडरा गांव के एक निर्माणाधीन मंदिर से सोमवार रात चार बदमाश छत का पंखा, मोबाइल व नकदी लूट कर ले गए। कोंडरा निवासी राजेंद्र सिंह गांव में सड़क किनारे स्थित अपने खेत पर मंदिर का निर्माण करा रहे हैं। सोमवार की रात निर्माणाधीन मंदिर के बाहर के हिस्से में बनी दुकानों में वह सो रहे थे।
आरोप है कि आधी रात चार बदमाश दुकान में घुस आए तथा छत में लगे पंखे को खोलने लगे। उन्होंने आवाज लगाई तो एक बदमाश ने उन्हें दबोच लिया तथा मुंह दबा लिया। बदमाश छत में लगा नया पंखा, मोबाइल व जेब में रखे दो हजार रुपये निकाल कर फरार हो गए।
उन्होंने थाने में तहरीर दी है। वहीं सीओ अतरौली राजीव द्विवेदी का कहना है कि कोंडरा की घटना की सूचना न तो 112 नंबर पर प्राप्त हुई और न थाने पर दी गई। तहरीर मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद