फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ्ारस में बापू पर अभद्र टिप्पणी करने पर अमित शाह का फूंका पुतला

Mon, 12 Jun 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी के मोहन गंज स्थित कैंप कार्यालय पर बैठक हुई। बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पर अभद्र टिप्पणी किए जाने पर कांग्रेसियों ने रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने कहा कि शाह द्वारा बापू के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी पर वह माफी मांगें और अपने शब्दों को वापस लें। बापू का अपमान केवल बापू का अपमान नहीं पूरे देश की जनता का अपमान है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित ने कहा कि बापू को भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में आदर्श माना जाता है।

बैठक के बाद कांग्रेसियों ने मोहन गंज तिराहे पर अमित शाह का पुतला दहन कर नारेबाजी की। पुतला दहन करने वालों में अवधेश बख्शी, अशोक कुमार गुप्त, शशांक पचौरी, प्रभाशंकर शर्मा, श्रीराम यादव, आदित्य शर्मा, रविकुमार वाल्मीकि, अशोक वार्ष्णेय, रूपेश साहिल, कपिल सिंह, शरद उपाध्याय नंदा, ऋषि कौशिक, डॉ. मुकेश चंद्रा, संजय खान, ब्रह्मदेव शर्मा, संजीव आंधीवाल, भगवान शर्मा, मोहन लाल सारस्वत, विजेंद्र कांत पाठक, वीरेंद्र उपाध्याय, सुरेश चंद्र शर्मा, रामजी लाल दीक्षित, कृपेंद्र सिंह चौहान, लखन मोदी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें