फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तालियों के शोर के बीच पहलवानों ने दिखाया दमखम

Sat, 29 Aug 2026 02:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
सादाबाद में हुए कुश्ती दंगल में दांव-पेच दिखाते पहलवान। स्रोत : आयोजक - फोटो : Organiser
विज्ञापन
रामलीला समिति के बैनर तले आगरा रोड स्थित बैजनाथधाम मंदिर के निकट मैदान में आयोजित कुश्ती दंगल में शनिवार को रोमांच का खूब तड़का लगा। अखाड़े में क्षेत्रीय पहलवानों के साथ-साथ हाथरस, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, मांट, राया, महाराष्ट्र समेत विभिन्न शहरों और राज्यों से आए पहलवानों ने मल्ल विद्या के दांव-पेंच आजमाए।
विज्ञापन

पहलवानों की जोर-आजमाइश देखने के लिए हजारों की संख्या में कुश्ती प्रेमियों की भीड़ उमड़ी। देर शाम तक अखाड़े में कुश्तियों का सिलसिला जारी रहा। शुभारंभ रामलीला समिति के अध्यक्ष गुन्नू कौशिक एवं अन्य पदाधिकारियों ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। इसके बाद अखाड़े में एक के बाद एक मुकाबले शुरू हुए। पहलवानों ने अपने दमखम, फुर्ती और कुश्ती के हुनर का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
जैसे ही कोई पहलवान अपने प्रतिद्वंद्वी को चित करता, पूरा मैदान तालियों और जयकारों से गूंज उठता। दंगल में कुश्तियों की इनामी राशि भी लगातार बढ़ती गई। समाचार लिखे जाने तक 10 रुपये से शुरू हुई कुश्ती 21 हजार रुपये तक पहुंच गई। दंगल में अंतिम कुश्ती सात लाख रुपये की होनी थी। बड़ी इनामी कुश्तियों को देखने के लिए दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन

दंगल में उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करना पुलिस के लिए भी चुनौती बना रहा। कई बार दर्शक बैरिकेडिंग के आगे पहुंच गए, जिस पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें पीछे रहने की हिदायत देकर व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
दंगल में विधायक गुड्डू चौधरी, भाजपा नेता धर्मेंद्र गौतम, बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा, डॉ. यतेंद्र शर्मा, गगन पाराशर, अंकित उपाध्याय, जयदेव चौधरी, शरद गुप्ता, दीपक दीक्षित, अनिल पाराशर, भारत केसरी हरिकेश पहलवान सहित बड़ी संख्या में प्रतिष्ठित लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें