फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शहर में नो एंट्री, जाम रोकने के लिए ई-रिक्शा पर रोक

Sat, 29 Aug 2026 02:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
शहर के मोहनगंज तिराहे पर नो एंट्री के लिए लगाया गया बैरियर। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शहर में लगातार बढ़ रही भीड़ और जाम की समस्या से निपटने के लिए शुक्रवार को यातायात पुलिस ने नो एंट्री व्यवस्था लागू की। शहर में प्रवेश करने वाले 11 प्रमुख पॉइंट पर बैरियर लगाकर चार पहिया वाहनों और ई-रिक्शा के प्रवेश पर रोक लगाई गई। इस दौरान यातायात पुलिस के साथ सिविल पुलिस के जवान भी प्रमुख चौराहों और नुक्कड़ों पर तैनात रहे।
विज्ञापन

सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक लागू रही व्यवस्था के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया गया। बाहरी क्षेत्रों से आने वाले चार पहिया वाहनों को शहर के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। वहीं, ई-रिक्शा के प्रवेश पर रोक लगाए जाने से बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने का प्रयास किया गया।
शहर में पंजाबी मार्केट, सासनी गेट चौराहा, भूरापीर चौराहा, किला गेट, चामड़ गेट, आगरा रोड शहीद पार्क तिराहा, बस स्टैंड तिराहा, बुर्ज वाला कुआं तिराहा, घंटाघर आदि स्थानों पर बैरियर लगाए गए। शहर के व्यस्त चौराहों पर पुलिसकर्मी लगातार निगरानी करते रहे और जाम की स्थिति बनने पर वाहनों को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से लोगों से अपील की गई कि नो एंट्री के दौरान निर्धारित मार्ग और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें। एएसपी रामानंद कुशवाहा ने बताया कि भीड़भाड़ वाले समय में यातायात का दबाव कम करने और लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें