फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जंयती से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश, तीन स्थानों पर आंबेडकर प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त, फायरिंग हुई

Fri, 14 Apr 2023 07:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आंबेडकर जंयती से पहले रात में असमाजिक तत्वों ने हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव लाढ़पुर, चंदपा के गांव अर्जुनपुर और हाथरस गेट के गांव नगला खान में प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त कर दी। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त अंबेडकर प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जनपद में डॉ. बीआर आंबेडकर की जंयती से पूर्व असामाजिक तत्वों ने तीन स्थानों पर आंबेडकर की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया। जबकि अर्जुनपुर में फायरिंग भी की गई। प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त देखकर लोग आक्रोशित हो गए। मामले में हाथरस जंक्शन और चंदपा कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज किया गया। शुक्रवार सुबह अर्जुनपुर और लाढ़पुर में प्रतिमाएं बदलवाई गई और नगला खान में प्रतिमा की मरम्मत कराई गई। इसके बाद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर आंबेडकर जंयती मनाई गई। 

विज्ञापन


आंबेडकर जंयती से पहले बृहस्पतिवार रात में असमाजिक तत्वों ने हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव लाढ़पुर, चंदपा के गांव अर्जुनपुर और हाथरस गेट के गांव नगला खान में प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त कर दी। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव लाढ़पुर में शुक्रवार सुबह जब लोगों ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त देखी तो भीड़ जुट गई। सूचना पाकर कोतवाली निरीक्षक हाथरस जंक्शन गिरीश गौतम, एसडीएम सदर आशुतोष सिंह व सीओ सिटी सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। लोगों ने उनसे तीखी नोकझोंक की। आक्रोशित लोगों को अधिकारियों ने किसी तरह समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा लगवाई गई। तब कहीं जाकर कुछ नेताओं व अन्य लोगों ने नई प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और आंबेडकर जंयती मनाई। 

वहीं, प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने को लेकर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। इधर, हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला खान में आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने इस प्रतिमा की मरम्मत कराई। पुलिस के मुताबिक अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।  
विज्ञापन


प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के साथ-साथ फायरिंग भी
चंदपा क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर में आंबेडकर जयंती से पहले की रात में मेला लगा था। मेले के दौरान गांव में देर शाम एक नौटंकी कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम समापन के बाद देर रात मेले में आए कुछ लोगों ने अज्ञात कारणों के चलते आइसक्रीम वाले के साथ मारपीट की। इसके बाद आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त की और फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। 

फायरिंग की आवाज सुनकर भीड़ जुट गई। देर रात सूचना पर पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गई। घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। पुलिस बल ने रात तकरीबन एक बजे से गांव में डेरा डाल दिया। कोतवाली प्रभारी रीतेश कुमार और सीओ सादाबाद गोपाल सिंह भी घटना स्थल पर पहुंच गए। गांव के माहौल को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने नई प्रतिमा रखवाई। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हो सका। कोतवाली प्रभारी रीतेश कुमार का कहना है तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें