संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
डंफर चालकों ने गाड़ी मालिक पर गाड़ी चोरी का झूठा आरोप लगाकर मेहनत मजदूरी के रुपये नहीं देने का आरोप लगाया है। इसे लेकर डंफर चालकों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
गांव बैरूआ थाना सादाबाद निवासी बनी सिंह पुत्र मूलचंद्र ने कोतवाली में दी। तहरीर में आरोप लगाया कि वह थाना गोवर्धन मथुरा के एक गांव के एक व्यक्ति के यहां करीब पांच साल से डंफरों की ड्राइवरी का काम करता है। जब उसने अपनी ड्राइवरी के पैसे मांगे तो गाड़ी मालिक ने उस पर गाड़ी चोरी का झूठा आरोप लगा दिया। करीब 80 हजार रुपये मेहनत के हो जाने की वजह से गाड़ी मालिक ने डंफर को थाना सादाबाद पर खड़ा करा दिया है, जिससे किसी भी ड्राइवर को पैसे न देने पड़ें और वह स्वयं ही भाग जाएं। उसके अलावा बास मोहन सहाय खंदौली के एक अन्य ड्राइवर ने 47500 रुपये, नगला बैरू सादाबाद के अशोक कुमार के 35 हजार रुपये, सत्यप्रकाश के 50 हजार रुपये भी गाड़ी मालिक पर हैं, लेकिन किसी को भी पैसा नहीं दिया जा रहा है। पैसा मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी जा रही है।