फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जबरन घर का बैनामा कराने का आरोप, पीड़ित ने लगाए मकान बिकाऊ के पोस्टर

Tue, 18 Feb 2025 01:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने करीब 36 साल पहले प्लॉट खरीदा था, इस पर मकान बनवाया। नगला परसी निवासी एक व्यक्ति ने इसी मकान को प्लाॅट दर्शाकर उसका बैनामा करा लिया है।
विज्ञापन
मकान बिकाऊ के पोस्टर लेकर खड़ा पड़ोसी व्यक्ति - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बा दादों के छर्रा-सांकरा मार्ग स्थित शराब के ठेके के सामने बने एक घर का जबरन बैनामा कराने की बात कह कर लोगों ने मकान बिकाऊ है... के पोस्टर लगा दिए। हरकत में आई पुलिस ने चार घंटे की मशक्कत के बाद पोस्टर हटवाए। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। मकान के मालिकाना हक को लेकरअतरौली के सिविल कोर्ट में मामला विचाराधीन है।

विज्ञापन


पीड़ित जमील पुत्र तकी मोहम्मद ने बताया कि उन्होंने करीब 36 साल पहले कस्बा निवासी इंद्रजीत से प्लॉट खरीदा था, इस पर मकान बनवाया। नगला परसी निवासी एक व्यक्ति ने इसी मकान को प्लाॅट दर्शाकर उसका बैनामा करा लिया है। जानकारी होने पर पीड़ित ने अतरौली न्यायालय में अपना वाद दायर किया, जो वर्तमान में विचाराधीन चल रहा है। न्यायालय से यथास्थिति के आदेश जारी किए गए हैं।

17 फरवरी देर शाम पीड़ित जमील सहित करीब 10 परिवार के लोगों ने अपने मकान पर बिकाऊ हैं... के पोस्टर लगा दिए। जिसका पुलिस ने संज्ञान लिया। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित समझने का प्रयास किया। करीब चार घंटे बाद पोस्टर हटाए गए। इसी दौरान घर पर लग रहे मकान बिकाऊ के पोस्टर फाड़ते वक्त एक व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। ये देख कर एक सिपाही भड़क गया उसने वीडियो बनाने वाले निजी संस्थान के पत्रकार को डंडा मार दिया। जिससे उसका फोन टूट गया।
विज्ञापन


इस संबंध में गांव नगला परसी निवासी उमेश कुमार पुत्र अजयपाल ने बताया मार्च 2023 में किसान इंद्रजीत पुत्र गंगा गंगासहाय से बैनामा कराया था। सिविल कोर्ट से बीते 29 जनवरी को उनके पक्ष में कोर्ट ने आदेश किया है। जमील द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें