फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: डायरिया, वायरल बुखार और गेस्ट्रो इंटेस्टाइनल की चपेट में आ रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मौसमी बीमारियों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पेट दर्द, उल्टी, दस्त और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है, जिसके चलते जिला अस्पताल के सभी वार्ड फुल हो गए हैं।
विज्ञापन





जिला अस्पताल प्रशासन के मुताबिक बीते चार दिनों में भर्ती मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अधिकतर मरीज डायरिया, वायरल बुखार और गेस्ट्रो इंटेस्टाइनल संक्रमण से पीड़ित हैं। जिन मरीजों की हालत गंभीर है, उन्हें तुरंत वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया जा रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण पानी और खानपान से संबंधित संक्रमण तेजी से फैल रहे हैं।



दूषित पानी पीने और बासी भोजन खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ रहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से उबला या फिल्टर किया हुआ पानी पीने, ताजा भोजन करने और बाहर का खाना खाने से बचने की अपील की है। सीएमएस डॉ. सूर्य प्रकाश ने बताया कि बीमारियों के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच और इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें