फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मथुरा के लिए कल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, रोडवेज भी तैयार

Fri, 15 Aug 2025 01:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस साल भी मथुरा-वृंदावन में अच्छी-खासी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसके लिए रेलवे और रोडवेज तैयारी में जुट गए हैं। रेलवे ने 16 अगस्त से एक जोड़ी जन्माष्टमी स्पेशल ट्रेन के संचालन की घोषणा की है।
विज्ञापन





पूर्वाेत्तर रेलवे की स्पेशल ट्रेन मथुरा आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करेगी। इसके अलावा रोडवेज ने भी बसों के विशेष मार्ग तय कर लिए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को आसानी से मथुरा पहुंचाया जा सके।



अधिकारियों का कहना है कि मथुरा-वृंदावन में जन्माष्टमी पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। इसको देखते हुए परिवहन निगम ने अतिरिक्त सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया है। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भीड़ को नियंत्रित करने के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन



सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हाथरस डिपो प्रदीप कुमार यादव ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे ट्रेनों की भांति बस में भी अग्रिम टिकट बुक करा सकते हैं, ताकि अंतिम समय पर भीड़ के कारण होने वाली असुविधा से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें